जमशेदपुर: जमशेदपुर के रहने वाले राजीव रंजन जो की बोकारो में मुफस्सिल थाना में सर्किल इंस्पेक्टर के तौर पर पद पद स्थापित थे. मंगलवार (6 मई) को इनका हृदय गति रुकने से निधन हो गया. राजीव रंजन के परिवार में दो बेटियां उनकी पत्नी माता-पिता एक हंसता खेलता परिवार पीछे छोड़ गए हैं. श्री राजू कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें सांस लेने में दिक्कत भी हो रही थी. मंगलवार को गोलमुरी पुलिस लाइन में सिटी एसपी तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी द्वारा श्रद्धांजलि सभा तथा सलामी परेड का आयोजन किया गया. इस समारोह में राजीव रंजन के दोनों बेटियां उनकी पत्नी तथा परिवार के अन्य सभी वरिष्ठ जन उपस्थित रहे. राजीव रंजन स्वभाव के बहुत ही अच्छे इंसान थे और अपने अन्य पुलिस पदाधिकारी से उनकी बहुत अच्छी बनती थी और संपूर्ण ईमानदारी के साथ और मेहनत के साथ पुलिस का कार्य निभाते थे और पूरे समाज उनकी अच्छी खासी इज्जत थी. सभी लोगों ने एक सच्चे पुलिस वाले और बहादुर इंसान की तरह मानते थे.











