जमशेदपुर : बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर जुगसलाई के पार्षद एवं भाजपा नेता अनिल मोदी ने देश की जनता एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि यह जीत देश की जनता के अटूट विश्वास, भाजपा की नीतियों तथा नरेंद्र मोदी के सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है. उन्होंने कहा कि “मोदी मैजिक” आज भी पूरे देश में कायम है, और जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन एवं राष्ट्रहित की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, संगठन की मजबूती तथा जन-जन तक पहुंचने की रणनीति ने इस ऐतिहासिक विजय को संभव बनाया है. यह जीत आने वाले समय में देश के विकास को नई दिशा देगी. अनिल मोदी ने आशा व्यक्त की कि भाजपा सरकारें इन राज्यों में भी जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेंगी.







