जमशेदपुर : टाटा स्टील और जापानी स्टील कंपनी निप्पन स्टील की संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के नये एमडी कपिल मोदी का जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन की ओर से स्वागत किया गया. इस मौके पर स्वागत करने वालों में यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष शहनवाज आलम, महामंत्री रवि कुमार, कोषाध्यक्ष चिरंजीवी समेत अन्य लोग मौजूद थे. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ऑनलाइन जुड़े हुए थे. इस मौके पर कपिल मोदी ने कहा कि उन्होंने अपनी क्षमता के मुताबिक, टाटा स्टील में 30 सालों तक सेवा की है. उन्होंने कहा है कि हमने सुना है कि जेसीएपीसीपीएल में काफी बेहतर काम का कल्चर है और कर्मचारियों के साथ बेहतर कनेक्ट है. इस मौके पर आर रवि प्रसाद ने कहा कि दस साल कंपनी ने पूरी की है और आने वाले भविष्य में कंपनी नयी ऊंचाईयों को सबके सहयोग से छुएगा.







