जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी प्रखण्ड स्तरीय संवाद कार्यक्रम सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुडाबांधा प्रखण्ड अध्यक्ष शिवनाथ मांडी एवं मण्डल अध्यक्ष अश्विनी सोरेन के नेतृत्व में आयोजित की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी के राजू ने संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पंचायत कमिटी को प्रत्येक माह 10 तारीख को बैठक आयोजित करें. इसमें पेसा कानून का चर्चा कर इसके महत्व और अधिकार को आम जनता के बीच प्रचार-प्रसार करें. ग्राम के समस्या को चिन्हित कर समाधान कराने का प्रयास करें। संगठन को मजबूत करें. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस संगठन को प्रखण्ड स्तर पर और पंचायत स्तर पर मजबूत बनाए, आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी बहुत मजबूती उभर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी ने एकजुट होकर जनता के समस्या पर आंदोलन करने का आह्वान किया. पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने ग्रामसभा के अधिकारों का क्रमवार परिचर्चा किया. एसआइआर और बीएलए 2 के महत्व एवं अधिकारों के विषय पर प्रशिक्षक सुभाष नाग, प्रताप कुमार एवं कौशल प्रधान ने सभी उपस्थित बीएलए 2 सदस्यों को विस्तार से एसआइआर के सम्बन्ध में बताया. जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह मनरेगा के सम्बन्ध में कहा कि मनरेगा से ग्राम में निवास करने वाले सभी कामगारों को रोजगार की गारंटी देने का प्रावधान की गई थी, जिसमें 100 दिन का कार्य जरूरतमंद को उपलब्ध होता था, लेकिन वर्तमान में मोदी सरकार ने इसके अस्तित्व को ही मिटा दिया है. इससे तय हो गया है कि गरीबों को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पाएगा. इस विषय को सबको गंभीरता से समझना आवश्यक है. (नीचे भी पढ़ें)
संवाद कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद कार्यालय प्रभारी ने किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुड़ाबांदा प्रखंड के आठ पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष उनके सभी पदाधिकारी, बीएलए-2 के सभी सदस्य उपस्थित हुए वरिष्ठ नेता में काल्टू चक्रवर्ती, सूर्यकांत शुक्ला, अशोक चौधरी, रामाश्रय प्रसाद, विजय खान, रविंद्र कुमार झा, विजय यादव, महेंद्र मिश्रा, रजनीश सिंह, शिवजी यादव, डॉ परितोष सिंह, मोनू मंडल, भूतेष पंडित, तापस चटर्जी, सतदल गिरी, कमलेश कुमार पांडे, आशुतोष सिंह, फिरोज खान सहित सैकड़ो कांग्रेस प्रतिनिधि ने संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया.







