
जमशेदपुर : एक तरफ जहां देशभर में एनआरसी और सीएए कानून को लेकर बवाल मचा हुआ है. वहीं दूसरी ओर युवा कांग्रेस की ओर से देश भर में एनआरयू यानि नेशनल रजिस्टर ऑफ अनइंप्लॉयमेंट लागू किए जाने की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन शुरू किया गया है. इधर जमशेदपुर में भी युवा कांग्रेस की ओर से एक अभियान चलाया गया. जहां इनके द्वारा विरोध- प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया गया कि देश को एनआरसी और सीएए के नाम पर उलझाने के बजाय केंद्र सरकार नेशनल रजिस्टर ऑफ अनइंप्लॉयमेंट की दिशा में पहल करें.
इन्होंने केंद्र सरकार पर बेरोजगार युवाओं को ठगने का आरोप लगाया और कहा केंद्र सरकार बताए कि आखिर अब तक कितना रोजगार उनके द्वारा दिया गया है. वही प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस की ओर से इस मुहिम से जुड़ने के लिए एक नंबर जारी किया गया है. इस नंबर पर मिस कॉल देकर इस अभियान से जुड़ा जा सकता है. वह नंबर है 8151994411 जानकारी देते हुए कांग्रेसी नेता परितोष सिंह ने बताया कि इस अभियान से जुड़ने वाले सदस्यों का बेवरा देश के प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा.






