
जमशेदपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र में पत्थलगड़ी का विरोध करने पर हुए नरसंहार की गुंज अब जमशेदपुर में भी सुनाई देने लगी है. मंगलवार को इसका विरोध करते हुए आदिवासी सुरक्षा परिषद द्वारा जमशेदपुर के करनडीह चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान आदिवासी समाज ने नरसंहार में मारे गए लोगो के आश्रितों को राज्य सरकार से 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की.
आदिवासी सुरक्षा परिषद के नेता रमेश हांसदा ने बताया कि राज्य में आदिवासी सरकार होने के बावजूद आदिवासी ही आदिवासी को मार रहा है. इसके बावजूद सरकार द्वार मृतक के परिजनों को किसी तरह की मुआवजा राशी की घोषणा नहीं कि गई. वहीं बीते दिनों राजनगर में हुए मॉब लिंचिंग में मृतक के परिजनों को सरकार ने मुआवजे के रुप में लाखों रुपये दिए. धरने में रमेश हांसदा के अलावा ईश्वर सोरेन, रामसिंह मुर्मू, मंगल सोरेन. हेमल हांसदा, चतूर हेंब्रम, ठाकुर मुर्मू, दुर्गा बेसरा त्रिलोचन मुंडा के अलावा समाज के अन्य लोग मौजूद रहे.






