जमशेदपुर: जमशेदपुर के पोटका प्रखंड मुख्यालय स्थित राज्य खाद्य निगम के पुराने गोदाम में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 18 वर्षीय मजदूर शुक्रा सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सुबह लगभग 11 बजे की है, जब शुक्रा गोदाम की छत पर टीना सीट बदलने का कार्य कर रहा था. इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह करीब 40 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया. (नीचे भी पढ़े)
गिरते ही वह बेसुध हो गया और उसके सिर, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आईं. स्थानीय लोगों और मजदूरों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को अत्यंत गंभीर बताया है.घायल युवक मूल रूप से पोटका के खरियासाई का रहने वाला है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काम के दौरान कोई भी सुरक्षा उपकरण जैसे सेफ्टी बेल्ट या हेलमेट नहीं दिया गया था. (नीचे भी पढ़े)
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यों में सुरक्षा मानकों का पालन आवश्यक है, ताकि मजदूरों की जान खतरे में न पड़े पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग से भी जवाब तलब किया गया है. वहीं दूसरी ओर, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने शुक्रा सरदार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.



