जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में देश के शुरवीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी.
यह यात्रा पोस्ट ऑफिस, बिष्टुपुर से ट्रैफिक सिग्नल बिष्टुपुर तक निकाली गयी. सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने गगनचुंबी नारे के साथ हाथों में तिरंगा एवं आंखों में आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया.(नीचे भी पढे)
धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि हमें अपने शूरवीर भारतीय सेना पर गर्व है.इस तिरंगा यात्रा में बबलू झा, अजितेश उज्जैन, जावेद जमाल ,शशि भूषण, आजम सफ़ी बादशाह, अमित दुबे, अनिल कर्मकार, शमीम ,मोनू सिंह, सुनील सिंह, करण सोनकर मुख्य रूप से सम्मिलित हुए.



