जमशेदपुर: कांग्रेसियों ने शुक्रवार को डिमना चौक पर प्रदर्शन किया और मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंका. कांग्रेस के एक नेता ने बताया की मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने भारतीय सैनिक सोफिया कुरैशी को आतंकवादी की बहन कह दिया था. अब वहां के उपमुख्यमंत्री कह रहे हैं कि भारतीय सेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है.(नीचे भी पढ़े)

यह भारतीय सेना का अपमान है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के भाजपा के एक विधायक तिरंगा यात्रा के दौरान तिरंगे से नाक पोछ रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा का चरित्र लगातार गिरता जा रहा है. कभी मंत्री, तो कभी उपमुख्यमंत्री द्वारा सेना का अपमान किया जा रहा है. इससे सेना का अपमान होता है. कांग्रेस हमेशा से सेना का सम्मान करती है और आगे भी सम्मान करने में किसी तरह की कमी नहीं आने देगी.














