जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) के गुड़ाबांदा प्रखंड में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय बीएलए 2 संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम गुड़ाबांदा जिला परिषद सदस्य और प्रखंड अध्यक्ष शिवनाथ मांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ गया. इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी के राजू ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रखंड, मंडल, पंचायत और वार्ड स्तर पर कमेटियों का गठन पूरी ईमानदारी से किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बीएलए 2 का गठन और संगठन को मजबूत बनाकर जन आंदोलन चलाना जरूरी है, जिससे अधिक से अधिक लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ सकें. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बूथ प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सभी बीएलए 2 सदस्य और बूथ अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखें और उनके सुख-दुख में सहभागी बनें. साथ ही कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए सकारात्मक माहौल बनाना भी जरूरी है. (नीचे भी पढे़ं)
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव विजय खां ने अपने संबोधन में कहा कि इस पंचायत-स्तरीय शिविर के द्वारा मुख्य रूप से विकास योजनाओं और क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी. इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य अशोक चौधरी, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू, महेंद्र मिश्रा, संजय घोष, जोसाई मार्डी, पारितोष सिंह, रवींद्र झा उर्फ नट्टू झा, रामेश्वर प्रसाद, रजनीश सिंह, विजय यादव, प्रताप यादव, शिव जी यादव, कमलेश पांडेय, अवधेश सिंह, कालटु चटर्जी, तापस चक्रवर्ती सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता उपस्थित हुए. कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया.







