
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित मेसर्स शार्दूल ऑटो वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड में बीते दिनों एक दुर्घटना में एक मजदूर मोचीराम मांझी की मौत हो गई थी. इसको लेकर मंगलवार को कांग्रेस की ओर से कंपनी परिसर के बाहर प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस नेता सोहेल खान ने इस घटना की शिकायत उपायुक्त से की है. उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद मृतक के बेटे के बयान में यह बताया गया था कि मृतक की उम्र 62 वर्ष थी. जबकि कंपनी के नियम के अनुसार वह 60 साल से ज्यादा उम्र के कामगारों को काम पर नहीं रखती. कंपनी गैरकानूनी तरीके से चल रही है. इसके अलावा कंपनी के आस पास घनी आबादी है. कंपनी के कारण हो रहा प्रदूषण लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है. उन्होने कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है.




