
जमशेदपुर : जमशेदपुर में तबलीग जमात से जुड़े हुए लोगों के खिलाफ चल रही कार्रवाई का सिलसिला जारी है. दूसरे दिन गुरुवार को तबलीग जमात से संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसको लेकर पुलिस ने लोगों को हिरासत में लिया है. इसके तहत पुलिस की टीम ने मानगो के सुभाष कॉलोनी इलाके में छापामारी की, जहां से कुल 16 लोगों को पकड़ा है. 16 लोगों को संदेह के आधार पर कोरोना वायरस की जांच के लिए पकड़ा गया है, जिनकी जांच की जा रही है. ये सारे लोग पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले है जबकि चार लोग बिहार के है. इन लोगों के संबंध तलबीग जमात में लोग शामिल थे. उन सारे लोगों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी जांच की जा रही है. सभी को क्वारंटाइन किया गया है.

सभी लोगों की जांच की जा रही है. जमशेदपुर में अब तक नेगेटिव मरीज ही मिले है, लेकिन लोगों में दहशत का आलम जरूर है. दूसरी कार्रवाई पुलिस द्वारा की गयी. पुलिस ने कीताडीह मसजिद इलाके में चार लोगों को पकड़ा, उनके सैंपल लिये है और उनको वहीं पर क्वारंटाइन कर दिया गया है और कह दिया गया है कि वे लोग बाहर नहीं निकले. ये सारे चार लोग दुबई से लौटे थे. इन लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. इसके अलावा मानगो, जुगसलाई समेत आसपास के इलाके में भी मसजिदों और मुसलिम बहुल इलाकों की भी जांच की गयी. पुलिस की पूरी टीम सारे मदरसों की जांच की जा रही है.







