
जमशेदपुर : कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है. वही कोरोना का खौप अब पुलिस की टोपी तक पहुंच चुका है. उधर पुलिस मुख्यालय ने अपने जवानों और अधिकारियों को टोपी नहीं पहने की नसीहत दी है,और कहा है कि टोपी से कोरोनावायरस का संक्रमण हो सकता है इसलिए पुलिसकर्मी टोपी ना पहने. इतना ही नहीं जमशेदपुर एसएसपी अनूप बिरथरे ने यहां तक कह दिया कि जरूरत पड़े तो वर्दी भी त्याग दिया जाएगा. वैसे यह कदम कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने के लिए उठाए जा रहे हैं. उधर लॉक डाउन में घूम रहे लोगों से निपटने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने विशेष टीम को प्रशिक्षण दे सड़क पर छोड़ दिया है. अब सड़क पर वाहन लेकर घूमने वाले लोगों की वाहन भी जप्त होगी, और एफआईआर भी किया जाएगा ताकि लॉक डाउनऔर धारा 144 का उल्लंघन ना हो सके. वही सभी चौक चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, और सड़कों पर पुलिस दौड़ रही है. हालांकि एसएसपी अनूप बिरथरे ने पुलिस की संख्या कम होने पर अपनी मजबूरी बताते हुए कहा कि कुछ मजबूरियां है, लेकिन जो संसाधन है उस संसाधन में हम लोग लॉक डाउन को सफल बनाने में लगे हुए. वही प्रतिदिन 50 से 100 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया जा रहा है, ताकि लोग लॉक डाउन के मायने को समझें और कोरोना वायरस जैसे महामारी से निपटने में भारत का सहयोग करें.







