
जमशेदपुर : टिमकेन इंडिया में 1 से 5 नवंबर तक ब्लॉक क्लोजर रहेगा. कंपनी 6 नवंबर, बुधवार को खुलेगी. इस संबंध में कंपनी प्रबंधन ने मंगलवार को सर्कुलर जारी कर दिया. कंपनी के विभागों में सर्कुलर का नोटिस चस्पा कर दिया गया. पूर्व में प्रबंधन ने 3 से 9 अक्तूबर तक का ब्लॉक क्लोजर में थी. सोमवार को टिमकेन यूनियन की कमेटी मीटिंग महामंत्री गिरवरधारी के नेतृत्व में बैठक हुई. बैठक में कमेटी मेंबरों को यूनियन विवाद प्रकरण में हाइकोर्ट में चल रही सुनवाई से कमेटी मेंबरों, ऑफिस बियररों को अवगत कराया गया. इसके अलावा बैठक में सदस्यों ने 1 मई से लंबित ग्रेड रिवीजन का मुद्दा उठाया. मीटिंग की अध्यक्षता महामंत्री गिरवरधारी, संचालन डिप्टी प्रेसिडेंट एलपी सिंह ने किया. बैठक में राजकिशोर प्रसाद, शक्ति महतो, आदित्य, बबलू, सुमन, दिनेश, संजय सहित तमाम ऑफिस बियरर और कमेटी मेंबर मौजूद थे. कंपनी के क्लोजर का सामंजस्य कर्मचारियों के पीएल (प्रिविलेज लीव) या सीएल (कैजुअल लीव) से होगा. अवकाश के आधे दिन का भार कंपनी उठायेगी जबकि आधे दिन कर्मचारियों को उठाना होगा.
टाटा कमिंस में तीन दिनों के बंदी के बाद आज खुली
जमशेदपुर : टाटा कमिंस के जमशेदपुर प्लांट में 2 दिनों के ब्लॉक क्लोजर, 1 दिन के फ्लेक्सी ऑफ तथा रविवार के सभी अवकाश के बाद मंगलवार को कंपनी खुल गई. कंपनी खुलने के बाद सामान्य उत्पादन शुरू हो गया. हालांकि प्रबंधन का यूनियन पर दबाव है कि एक बार फिर से कंपनी को ब्लॉक क्लोजर लिया जाए. इसको लेकर चर्चा जारी है. कंपनी में 25 अक्टूबर शुक्रवार एवं 28 अक्टूबर सोमवार को ब्लॉक क्लोजर था जबकि 26 अक्टूबर, शनिवार को फ्लेक्सी ऑफ था. वहीं रविवार 27 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश कि चलती कंपनी बंद रही. समझौते के तहत कंपनी प्रबंधन कुल 18 ब्लॉक क्लोजर ले सकती है. अब तक यहां 17 ब्लॉक क्लोजर लिए जा चुके हैं यानी इस वित्तीय वर्ष में मात्र 1 दिन का ब्लॉक क्लोजर शेष बचा हुआ है.



