जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट आदर्शनगर में 29 जून को हुई फायरिंग और अवैध हथियार बरामदगी के मामले में अभियुक्त सागर उपाध्याय उर्फ बीकू मात्रे को न्यायालय से जमानत मिल गई है. यह मामला 29 जून 2025 को दर्ज हुआ था, जिसमें शिकायतकर्ता गुड्डू प्रसाद ने अपने सागर उपाध्याय उर्फ बिकु मात्रे पर गोलीबारी और जान मारने के नीयत 3 गोली चला देने का आरोप लगाया था. इस घटना में पुलिस ने सागर उपाध्याय एवं किशन पंजीयार को 29 जून को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया था तथा सागर उपाध्याय से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा एवं 3 गोली बरामद हुई थी. (नीचे भी पढ़े)
सोमवार को इस मामले की जमानत की सुनवाई जमशेदपुर कोर्ट के जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-9 सिरीश दत्त त्रिपाठी की अदालत में हुई. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता गौरव पाठक ने पैरवी की और अदालत को अवगत कराया कि अभियुक्त के खिलाफ लगाए गए आरोपों में पर्याप्त आधार नहीं है तथा वह न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सागर उपाध्याय उर्फ बिक्रू मात्रे को सशर्त जमानत प्रदान की.














