जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से संचालित टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) के कर्मचारियों का मंगलवार को बोनस समझौता हो गया. इसके तहत प्रति कर्मचारियों को 49967 रुपये बोनस की राशि दी जायेगी. कुल 58 कर्मचारियों के बीच 28 लाख 98 हजार 82 रुपये वितरित की जायेगी. मंगलवार को टाटा स्टील फाउंडेशन और टाटा स्टील फाउंडेशन इंप्लाइज यूनियन के बीच बोनस समझौता पर हस्ताक्षर हुआ. (नीचे भी पढ़े)

इस पर मैनेजमेंट की ओर से सीइओ सौरभ राय, सीएफओ संजीव पोद्दार, सीएचआरओ सुधीर कुमार सिंह, हेड ट्राइबल आडेंटिटी अरबन सर्विसेज जीरेन जेवियर टोपनो, सीनियर मैनेजर श्रीनिवास प्रसाद, लीड टैलेंट डेवलपमेंट व रिवार्ड अविनाश एक्का, मैनेजर कल्चर व वर्कफोर्स प्लानिंग श्रेया गांगुली, मैनेजर पीपुल टीम अक्षय आनंद जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष बीके डिंडा, अध्यक्ष के सलाहकार बिजय खान, उपाध्यक्ष रामचंद्र टुडू, रामकृष्णा, महासचिव अजय प्रताप सिंह, संयुक्त महासचिव बीरेन तियु, सहायक सचिव गोपाल बेहरा, सुरेंद्र प्रसाद ने हस्ताक्षर किया.














