• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 3, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

jamshedpur-court-orders-जमशेदपुर कोर्ट में फैसला का दिन, order-1-मानगो में नाबालिग के साथ अनैतिक दुराचार करने के आरोपी को सश्रम कारावास और अर्थदंड लगा, order-2-बागबेड़ा में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी दोषी करार, order-3-मानगो में चेक बाउंस के आरोपी को एक साल की सजा, order-4-भुइयांडीह में अवैध गांजा विक्रेता को 1 साल की सजा और जुर्माना, order-5-मानगो में चिटफंड घोटाले के आरोपियों की सजा डिस्ट्रिक्ट जज ने बढ़ायी, 1 करोड़ से अधिक का जुर्माना

jamshedpur-court-orders-जमशेदपुर कोर्ट में फैसला का दिन, order-1-मानगो में नाबालिग के साथ अनैतिक दुराचार करने के आरोपी को सश्रम कारावास और अर्थदंड लगा, order-2-बागबेड़ा में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी दोषी करार, order-3-मानगो में चेक बाउंस के आरोपी को एक साल की सजा, order-4-भुइयांडीह में अवैध गांजा विक्रेता को 1 साल की सजा और जुर्माना, order-5-मानगो में चिटफंड घोटाले के आरोपियों की सजा डिस्ट्रिक्ट जज ने बढ़ायी, 1 करोड़ से अधिक का जुर्माना
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

नाबालिग के साथ अनैतिक दुराचार करने वाला मोहम्मद हासन उर्फ लंगड़ा को 12 साल का सश्रम कारावास, अर्थदंड भी लगाया
मानगो थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ अनैतिक दुराचार करने के एक मामले में जमशेदपुर की अदालत ने बुधवार को आरोपी मोहम्मद हासन उर्फ लंगड़ा को 12 साल का सश्रम कारावास की सजा सुनाई हैं. अदालत ने उस पर तीन हजार रुपए का अर्थदण्ड भी लगाया हैं. अर्थदण्ड नहीं देने पर सजा एक साल के लिए बढ़ा दी जायेगी. इस मामले की सुनवाई एडीजे पांच सह विशेष अदालत संजय कुमार उपाध्याय कर रही हैं. अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार ने बताया कि घटना 7 दिसंबर 2017 की है बच्चे की माता-पिता की मौत के बाद घर नहीं होने पर छोटे माई के साथ रहने लगा. वहा भी जगह नहीं होने से नाबालिग ने अपने अन्य भाई व साथी के साथ रात के समय मानगो चौक और इधर-उधर सोकर गुजारा करने लगा. तभी एक युवक उसे धमकी देकर लगातार उसके साथ अनैतिक दुराचार करने लगा। जब उसे पीड़ा बोध होने लगा तो उसने अपने भाई एवं साथियों बता दी. तब मामला मानगो थाना पहुंची. मानगो पुलिस ने बच्चे का बयान रिकार्ड कर आरोपी मोहम्मद हासन उर्फ लंगड़ा के एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वर्तमान में आरोपी रांची के होटवार जेल में बंद हैं. नाबालिग एवं उसके साथी मजदूरी व प्लास्टिक व अन्य रद्दी सामान चुन कर आपना जीवन निर्वाह करता हैं. नाबालिग ने पुलिस को बताया था कि एक दिन वह मानगो के ओल्ड पुरूलिया रोड स्थित वकील होटल के बरामदे में सोया था तभी आरोपी आया और उसके साथ जबरन अनैतिक दुराचार किया. उसे धमकी देकर की बार उसके साथ गलत किया हैं. अदालत ने आरोपी मोहम्मद हासन को भादवि की धारा 377 एवं पोस्को की धारा 4 के तहत सजा सुनाई हैं.
छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला हरि पात्रो दोषी, सजा 24 अगस्त को
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी हरि पात्रो को अदालत ने बुधवार को दोषी करार दिया हैं. अदालत ने सजा के बिंदू पर सुनवाई के लिए 24 अगस्त को तिथि तय की हैं. इस मामले की सुनवाई एडीजे-पांच सह स्पेशल कोर्ट पोस्को संजय कुमार उपाध्याय की अदालत कर रही हैं. अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में कुल 9 लोगों की गवाही हुई हैं. घटना 7 अप्रैल 2018 की हैं. घटना के दिन आरोपी बच्ची को मुंह दबाकर पास के एक झाड़ी में लेजाकर बच्ची के साथ गलत कार्य किया था. इस मामले में पीड़ित बच्ची के परिजन आरोपी के खिलाफ बागबेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी.
चेक बाउंस में एक साल का सजा
जमशेदपुर के मानगो में चेक बाउंस के एक मामले में सुनवाई करते हुए राजेन्द्र प्रसाद की अदालत ने बुधवार को आरोपी मानगो निवासी मोहम्मद शकील खान को एनआई एक्ट के तहत एक साल का सजा सुनाई हैं. चेक राशि समेत कंपनशेसन कुल 3 लाख 95 हजार रूपए का भुगतान करने का आदेश दिया हैं. इस संबंध में मानगो निवासी शबबीर हुसैन ने 2018 में साढ़े तीन लाख रूपए का चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया था, जिसमे बताया गया था कि अपनी कार आरोपी मोहम्मद शकील को बेचा था. कार के बदले में वह चेक जारी किया था, जो रूपए की कमी के कारण बाउंस कर गया था. इस मामले में शिकायतकर्ता शबबीर की ओर से अधिवक्ता राजेश कुमार गुप्ता अदालत के समक्ष पक्ष रखा था.
अवैध गांजा बिक्रेता विनोद गुप्ता एक साल एवं दस हजार रुपए का जुर्माना का सजा सुनाई गई 
अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाला जमशेदपुर के भुईयांडीह ग्वाला वस्ती निवासी विनोद गुप्ता को अदालत ने बुधवार को एक साल का सश्रम कारावास और 10 हजार रुपए का अर्थदण्ड का सजा सुनाई गई हैं. अर्थदण्ड नहीं देने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतने का आदेश दिया हैं. अदालत ने उसे 10 हजार रूपए का निजी बॉड भरने का आदेश दिया हैं तथा कहा हैं कि आने वाले दो साल के भीतर एनडीपीएस से जुड़े ऐसा कोई गलत काम नहीं करेगा. मामले की सुनवाई प्रधान न्यायाधीश सह जिला जज अनिल कुमार मिश्रा -1 की अदालत कर रही हैं. लोक अभियोजक ओम कुमार ने बताया कि इस मामले में कुल सात लोगों की गवाही हुई हैं. घटना 25 अप्रैल 2018 की हैं. तत्कालीन सिदगोड़ा थाना प्रभारी अशोक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सिदगोड़ा लिट्टी चौक स्थित एक गुमटी में सिगरेट में गांजा भरकर बेचा जा रहा हैं. सूचना पर वरीय पदाधिकारियों सूचित करते हुए गुमटी में छापेमारी कर 1040 सिगरेट में गांजा भरा हुआ एवं प्लास्टिक के पैकेट में रखा कुल 574 ग्राम गांजा जब्त करते हुए आरोपी गुमटी संचालक विनोद गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
मानगो के चिटफंड घोटाले के आरोपियों की सजा बढ़ायी गयी
मानगो के यशोदा चिटफंड घोटाला के आरोपियों की सजा को जमशेदपुर जिला एवं सत्र न्यायालय की अदालत ने बढ़ा दी है. इसके तहत आरोपी शौकत अली, नुरुल हक, शमशुल हक, मोहम्मद इकबाल, युसूफ अली को सात-सात साल की सजा दी गयी है जबकि प्रत्येक आरोपियों पर 24-24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, जिसका भुगतान चार-चार लाख रुपये के हिसाब से देना होगा. कुल सारे आरोपियों पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. मानगो थाना क्षेत्र का यह मामला वर्ष 2020 का है. यशोदा चिटफंड घोटाला में करीब 850 लोगों से पैसों की ठगी की गयी थी. इस मामले में निचली अदालत ने सारे पांचों आरोपियों को तीन-तीन साल की सजा सुनायी थी. इस केस की शिकायतकर्ता तरुन्नुम नाज ने इसको जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में चुनौती दी थी, जिसके बाद यह सजा को बढ़ाया गया है.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार
क्राइम

Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post

tata-steel-blood-donation-टाटा स्टील के सीआरएम जेडीसी में रक्तदान शिविर में दिखा जोश, 25 बार से ज्यादा रक्तदान करने वाले सम्मानित, 134 लोगों ने किया रक्तदान

jamshedpur-electricity-tarif-hearing-जमशेदपुर और आदित्यपुर में बिजली आपूर्ति को लेकर टाटा स्टील के आवेदन की हुई सुनवाई, जनता बोली-रेवड़ी या मुफ्त में नहीं चाहिए, लेकिन इतना भी भार मत डालिये कि बिजली का उपयोग ही नहीं कर सके-देखिये-video, झारखंड नियामक आयोग 45 दिनों में लेगा नये टैरिफ को लेकर फैसला-video-देखिये-video

jamshedpur-police-action-डिमना बस्ती में बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट के आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार, होगी कुर्की जब्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

jamshedpur wild life week : वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026: वॉकाथॉन को मिला उत्साहजनक जन समर्थन

jharkhand cm in ashram : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामीजी से की मुलाकात, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर का किया परिभ्रमण, फोटो व पुस्तक गैलरी का किया अवलोकन

jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया स्वच्छता का संदेश, ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत बारीडीह व बिरसानगर में चलाया स्वच्छता अभियान

jharkhand yog teachers dead body will arrive to kolkata : वियतनाम सडक हादसे में मारे गये रांची और जमशेदपुर के योग शिक्षक का शव कोलकाता आयेगा, शनिवार को परिजनों को सौंपा जायेगा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

jamshedpur wild life week : वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026: वॉकाथॉन को मिला उत्साहजनक जन समर्थन

jharkhand cm in ashram : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामीजी से की मुलाकात, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर का किया परिभ्रमण, फोटो व पुस्तक गैलरी का किया अवलोकन

jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया स्वच्छता का संदेश, ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत बारीडीह व बिरसानगर में चलाया स्वच्छता अभियान

jharkhand yog teachers dead body will arrive to kolkata : वियतनाम सडक हादसे में मारे गये रांची और जमशेदपुर के योग शिक्षक का शव कोलकाता आयेगा, शनिवार को परिजनों को सौंपा जायेगा

jamshedpur bjp pays homage : जमशेदपुर भाजपा ने मनायी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, दी गयी श्रद्धांजलि

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News