शादी का झांसा देकर 12 वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने वाला 68 वर्षीय अतुल चन्द्र महतो को अदालत ने संदेह का लाभ देकर छोड़ा
जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका पटमदा थाना क्षेत्र के लछिपुर गांव में एक युवती से शादी का प्रलोभन देकर 12 वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार किए जाने के मामले में एडीजे -4 राजेन्द्र कुमार सिन्हा की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए आरोपी अतुल चन्द्र महतो को संदेह का लाभ देते हुए आरोप से मुक्त कर दिया. इससे पूर्व आरोपी को कहा गया कि वे बेल बॉड दाखिल करें जो आगामी छह माह तक प्रभावी होगा. अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में कुल 12 लोगों की अदालत के समक्ष गवाही हुई थी. घटना 7 सितंबर 2018 की हैं. आरोपी युवती को शादी का झांसा देकर अपने घर लेकर गया था. उसी रात को तीन बजे गांव के रहने वाले श्रीधर महतो, नीलकमल महतो एवं अनिल महतो ने घर पर आया और युवती को धक्का मारकर घर से निकाल दिया. सभी ने मिलकर शादी के लिए पांच लाख रूपए की मांग की गई थी. धमकी भी दिया था कि रुपए नहीं पर शादी नहीं होगी.
नाबालिग लड़की का अपहरण व दुष्कर्म में परसुडीह का सागर पात्रो को 12 साल का सश्रम कारावास
जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की का अपहरण और दुष्कर्म करने के मामले में एडीजे – पांच सह स्पेशल जज पोस्को संजय कुमार उपाध्याय की अदालत ने अभियुक्त सागर पात्रो को बुधवार को 12 साल का सश्रम कारावास की सजा सुनाई हैं. अदालत ने उस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया हैं. जुर्माने की राशि का भुगतान नहीं करने पर एक साल के सजा बढ़ जायेगी. यह सजा अलग से काटनी होगी. सागर पात्रो परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी तिरिलटोला का रहने वाला है. अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में कुल 8 लोगों की गवाही कोर्ट में हुई है. अदालत ने सागर को भादवि की धारा 376(आई) एवं पोस्को की धारा 4 के तहत सजा सुनाई हैं. घटना 26 अक्तूबर 2018 को घटी थी. घटना के दिन ही आरोपी सागर पात्रो नाबालिग का अपहरण बहला फुसलाकर कर लिया था. बाद में मामला थाने तक पहुंचा था। घटना के दिन लड़की के परिवार के लोगों ने सागर पर आशंका व्यक्त करते हुये मामला दर्ज कराया था. मामले में कहा गया था कि आरोपी सागर पात्रो नाबालिग लड़की के साथ डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाता था. इसके लिये वह उसे जान से मार देने की भी धमकी देता था. घटना के दिन नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद सागर सीधे अपने आवास परसुडीह के तिरिलटोला में लेकर चला गया था. जहां उसके साथ गलत किया था.





