
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बढ़ते कोरोना की मामलों को रोकथाम के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है. इसी को लेकर शनिवार को जेएनएसी की ओर से ऑटो चालकों के बीच मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया. इस दौरान जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार के अलावा सिटी मैनेजर रवि भारती और संदीप कुमार उपस्थित थे. विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार ने सभी ऑटो चालकों के बीच मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया और उन्हें कोरोना से बचने के उपाय भी बताए. (नीचे पढ़ें पूरी खबर व देखें वीडियो)
कृष्णा कुमार ने बताया कि ऑटो चालक यात्रियों को लेकर एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं. ऐसे में चालकों पर कोरोना का प्रभाव पड़ने की संभावना रहती है. अगर चालक कोरोना पॉजिटिव हो जाते हैं तो यात्री भी कोरोना पॉजिटिव हो सकते हैं. इसलिए यह जरूरी है कि चालक खुद को कोरोना से बचाकर रखें.



