
जमशेदपुर : ढलाई का काम करने वाले मजदूरों ने भाजपा नेता विकास सिंह को अपनी आपबीती सुनाई. मजदूरों ने बताया कि प्रत्येक दिन सुबह मिक्सर मशीन के साथ वे लोग अपने काम पर जाते हैं. मानगो बस स्टैंड के समीप ट्रैफिक पुलिस के द्वारा इन्हें इस बात का हवाला देकर रोका जाता है कि गाड़ी में आठ 8 चक्का है. चार चक्का टेंपो का और चार चक्का मिक्सर मशीन का जो बिना इंजन का है. जिसके लिए उनसे 200 से 500 रुपये तक का जुर्माना वसुला जाता है. यह बात सुनकर विकास सिंह ने यातायात उपाधीक्षक को फोन कर सारे मामले से अवगत कराया. उपाधीक्षक ने आश्वासन देते हुए कहां कि यह कार्य फिर नहीं होगा. अगर हुआ भी तो उक्त ट्रैफिक पुलिस पर कड़ी कार्रवाई होगी. मौके पर पहुंचे विकास सिंह ने कहा कि मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर परेशानी कम नहीं होगी तो एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन होगा. साथ ही पूरे मजदूरों के साथ एक दिन सामूहिक काम को बंद करके विरोध प्रकट किया जाएगा. मौके पर मुख्य रूप से भरत साहू, शमशाद आलम, विकास शर्मा, गोरा चंद्र गोराई, बबलू प्रसाद, मुक्तावल हुसैन, महेंद्र मौर्य, शेखर गोप, दिलीप प्रसाद, इरशाद आलम, पप्पू चौधरी, कल्लू गोराई, अजय लोहार, इनामुल हक, राम सिंह कुशवाहा, मनोज ओझा मुख्य रूप से उपस्थित थे.



