जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बारीडीह गोलचक्कर के पास बाइक सवार तीन उचक्कों ने गोद में बच्चे को पैदल ले जा रही महिला के गले से चेन छिनने का प्रयास किया. इस दौरान उचक्के अपने इरादे में सफल हो पाते, उससे पहले महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग आ जुटे. स्थानीय लोगों ने बाइक सवार एक युवक को धर-दबोचा और उसकी जमकर पिटाई की. वहीं, उसका एक साथी भागने के क्रम में नाली में गिर पड़ा. तब तक सूचना पाकर मौके पर पुलिस आ गई थी. उस युवक को भी धर-दबोचा गया. हालांकि उनका तीसरा साथी भागने में कामयाब रहा. इधर पुलिस ने किसी तरह पकड़े गये युवकों को भीड़ से छुड़ाया और दोनों युवकों को थाना ले गई. उनसे पूछताछ के साथ पुलिस उनके साथी की तलाश में जोरशोर से जुटी हुई है.






