
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत बारीगोड़ा में बीते 31 मई को हुए शार्ट सर्किट की वजह से ब्लास्ट मामले में घायल संजीत सिंह की मौत हो गई है. आपको बता दें कि उक्त घटना में आठ लोग घायल हुए थे. संजीत सिंह का टाटा मुख्य अस्पताल में ईलाज चल रहा था. जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी. वहीं आज उनकी मौत हो गई. संजीत टाटा मोटर्स में काम करते थे. 31 मई को तड़के एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुए ब्लास्ट में घर का पूरा छत उड़ गया था. घायलों में 3 बच्चे भी शामिल थे. जिनका इलाज चल रहा है. वहीं एसी फटने से घर में आग लग गई थी जहां एक ही परिवार के 6 लोग झुल गए थे. वैसे पुलिस अभी भी इस बात का पता नहीं लगा सकी है कि वास्तव में उक्त घटना के पीछे का मुख्य कारण क्या था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी वह संगीत की मौत के बाद पूरा माहौल गमगीन है. वैसे बच्चों की हालत खराब है और उनकी स्थिति पर चिकित्सक नजर रहे है.







