
जमशेदपुरः जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अन्तर्गत ट्यूब गेट के पास गुरुवार सुबह नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस शव को एमजीएम अस्पताल ले गई जहां शव में रखवा दिया गया है. फिलहाल मृतक की पहचान नही नही पाई है. मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान है.उसके सिर पर रॉड से वार किया गया है. पुलिस ने आस पास से शराब की बोतलें भी बरामद की है. संभवतः मृतक की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.




