
जमशेदपुर : दक्षिणी सारजमदा के शांति नगर से गुजरने वाली सड़क काफी जर्जर अवस्था में है. इन दिनों तो उस सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है. वहीं लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द नाली और सड़क सुधारने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए अन्यथा उन्हें कोई और रूख अपनाया जाएगा. इस संबंध में लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर उक्त मांग से अवगत कराया है. गौरतब है कि कई सालों से शांति नगर में सड़क की स्थिति बदहाल है. बरसात के कारण सड़क पर पूरी तरह से जल जमाव हो जाता है. वहीं जल जमाव के कारण पानी से दुर्गन्ध आने लगता है. इस दौरान सड़क पर लोगों का गिर जाना आम हो चुका है. ज्ञापन सौंपने वालों में मुंशी ठाकुर, बासुदेव पांडे, विनोद कुमार कामत, पीएल गुप्ता, राजेश गुप्ता, मोहन प्रसाद, सुरेन्द्र ठाकुर समेत अन्य लोग शामिल थे.




