
जमशेदपुर : भारतीय जीवन बीमा निगम के 65वें बीमा सप्ताह समारोह के अंतर्गत जमशेदपुर शाखा-II द्वारा कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर (CTC), हिंदुस्तान बिल्डिंग में शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन ब्रह्मानंद नारायण अस्पताल की मेडिकल टीम द्वारा सुबह 11 बजे से किया गया। इस शिविर में 136 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उचित सलाह दी गई। शिविर का उद्घाटन जमशेदपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक मनोज कुमार पांडा ने किया. पूरे कार्यक्रम का आयोजन वरीय शाखा प्रबंधक सुरेश रजक के नेतृत्व में संजय कुमार, शंभु कुमार, टीके मुखर्जी और उत्पल साव के योगदान से किया गया।




