जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के यीशु भवन के पास अपनी दीदी के घर जा रहे व्यक्ति रवि कालिंदी और उसकी पत्नी सविता कालिंदी के साथ बुधवार को कुछ लोगों ने मारपीट की है. जिन लोगों ने मारपीट की है उनका नाम मनोज कालिंदी, लंबू, लंबू का बेटा पगला आदि हैं. रवि कालिंदी डीपासाई हरिजन बस्ती का रहने वाला है. वह होली के मौके पर अपनी दीदी के घर दाईगुट्टू जा रहा था. तभी यीशू भवन के पास कुछ लोग रंग चला रहे थे. रवि कालिंदी ने मना किया तो लोग मारपीट करने लगे और पत्थर फेंकने लगे. बड़े-बड़े पत्थर से मार कर रवि कालिंदी को घायल कर दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि परिजन रवि कालिंदी को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे. जहां उसका इलाज कराने के बाद वह वापस जा रहे थे तो हमलावरों ने एमजीएम के गेट के पास घेर कर फिर रवि कालिंदी के साथ मारपीट की. घटना की शिकायत आजादनगर थाना पुलिस से कर दी गई हैं. वही दूसरी तरफ, मनोज कालिंदी की बहन ने बताया कि वे लोग अपने शौचालय के पास थे. वहीं से रवि कालिंदी गुजर रहा था. रवि कालिंदी ने उसे रंग डालने की कोशिश की. मनोज कालिंदी की बहन ने मना किया तो वह गाली गलौज करने लगा. तभी भुजाली से वार कर मनोज कालिंदी की बहन को घायल कर दिया. मनोज कालिंदी की बहन ने बताया कि उसने आजादनगर थाना को सूचना दी. इसके बाद वह अपना इलाज करने पहुंची. रवि कालिंदी के साथ एक युवक और था फिलहाल पुलिस मामले जांच कर रही है.




