
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर में एक व्यक्ति दीपक कुमार साहू पर छोटे भाई ने अपने दोस्तों के साथ हमला कर दिया. ये मारपीट घर खाली करने के विवाद में हुई है. घटना बीती रात लगभग 8:30 बजे की है. दीपक कुमार साहू साकची बाजार में फुटपाथ पर रेडीमेड कपड़े बेचने का काम करता है. वह कहीं जा रहा था. तभी उसके छोटे भाई ने अपने दोस्तों के साथ हमला कर मारपीट की. इस पर पत्थर से हमला कर दिया. साथ ही 3 हजार रुपए भी छीन लिए. दीपक कुमार साहू ने बताया कि वह घर पहुंचा तो छोटा भाई भागकर घर पहले पहुंच चुका था. वहां छोटे भाई ने फिर मारपीट की. धमकी दी कि जल्दी घर खाली नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा. दीपक कुमार साहू ने मामले की शिकायत सोनारी थाना पुलिस से कर दी है. दीपक कुमार साहू को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.





