जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची आरडी टाटा गोलचक्कर से बर्मामाइंस की ओर जाने वाले रास्ते में टेम्पो और बड़ी गाड़ियों से पुलिसवाला बनकर पैसे वसूलने का मामला सामने आया है. लोगों ने उक्त व्यक्ति को रोकने पर पहले तो बातचीत की, लेकिन जब लग गया कि वह फर्जी पुलिसवाला है तो उसकी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. इस पिटाई के बाद वह वहां से भाग निकला. भागने वाला युवक अपनी गाड़ी छोड़कर वहां से भागा. पिटाई के बाद भागने के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद गोलमुरी थाना की पुलिस वहां पहुंची और गाड़ी को जब्त करके थाना ले गयी. इसके बाद गाड़ी के नंबर के माध्यम से ही पता लगाया जा रहा है कि गाड़ी का मालिक कौन है और कौन पुलिस के नाम पर पैसे की वसूली कर रहा है. (नीचे देखे पूरी खबर)

बताया जाता है कि साकची आरडी टाटा गोलचक्कर से बर्मामाइंस जाने वाले रास्ते टुइलाडुंगरी के पास टेम्पो और अन्य बड़ी गाड़ियों को यह युवक रोक रहा था. वह लोगों से पैसे मांग रहा था नहीं तो पकड़कर बंद करने की धमकी दे रहा था. इस बीच लोगों ने ही उससे पूछ लिया कि वह किस हैसियत से पैसे की वसूली कर रहा है. इसके बाद लोगों को जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो फिर उसकी पिटाई करने लगे. वह पिटाई के बाद भाग निकला. जब्त की गयी गाड़ी हीरो होंडर स्पलेंडर है, जिसका नंबर बीआर 21-जेड-2547 है. पुलिस पूछताछ कर रही है.







