जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों हैवानियत का स्तर इस कदर गिरता जा रहा है कि अब बच्चे ही दुष्कर्म कर रहे है मामला परसुडीह थाना क्षेत्र का है जहां एक 11 साल के बच्चे द्वारा साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है, इस संबंध में बच्ची की मां ने बच्चे के खिलाफ परसुडीह थाना में मामला दर्ज कराया है. मिली जानकारी के अनुसार घटना 4 नवंबर की है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां द्वारा किए गए शिकायत के अनुसार बच्ची की उम्र साढ़े तीन साल है. वे लोग किराए के मकान में रहते है. उन्ही के घर पर एक और परिवार किराए पर रहता है. आरोपी अक्सर उसके घर आना जाना करता था. 4 नवंबर को बच्ची को दर्द हो रहा था. पूछने पर उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले बच्चे ने उसके साथ गलत किया है. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. रविवार को सदर अस्पताल में बच्ची का मेडिकल करवाया गया. पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतेजार है. मेडिकल रिपोर्ट से ही मामले का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल पुलिस ने आरोपी नाबालिक को थाने के बाल गृह में रखा है. संभवत पुलिस सोमवार को उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज देगी.







