
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना पुलिस ने लिट्टी चौक के पास छापेमारी कर स्लैग रोड निवासी गगन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 12 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया. पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई जहां उससे पूछताछ की गई. रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लिट्टी चौक के पास एक युवक ब्राउन शुगर बेच रहा है. सूचना पाकर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और छापेमारी कर गगन को गिरफ्तार कर लिया. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
बर्मामाइंस से ट्रेलर चोरी करने के मामले में पांच आरोपी हिरासत में, पुलिस कर करेगी खुलासा
जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के एचएसएम गेट के पास से 14 दिसंबर को ट्रेलर चोरी करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने ट्रेलर का अगला हिस्सा चौका से बरामद किया था जबकि अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने बाकी का हिस्सा भी बरामद कर लिया है. सोमवार को पुलिस मामले का खुलासा करेगी. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ही है. ट्रेलर चोरी करने के बाद उसे चौका ले जाया गया जहां ट्रेलर के अगले हिस्से को वहीं छोड़ दिया गया और बाकी के हिस्से को कहीं और ले जाया गया.





