
जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह में अड्डेबाजी को लेकर दो पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई. इस घटना को लेकर दोनो पक्ष थाना पहुंचे और एक दूसरे पर कार्रवाई को लेकर हंगामा करने लगे. हंगामा होता देख पुलिस ने दोनों को बैठाया और आपस में समझौता करवा दिया. बाद में दोनो थाने से चले गए. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
100 लीटर अवैध देसी शराब के साथ चार गिरफ्तार
परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा नीचे टोला के पास अवैध रूप से देसी शराब की खरीद-बिक्री करते चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है़. गिरफ्तार किए गए लोगों में पंचानंद झा, जितेंद्र कुमार सिंह, सुधांशु बारी और धनंजय महतो शामिल है़ं. पुलिस ने इनके पास से 100 लीटर देसी शराब भी बरामद किया है़. पोलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
यह भी पढ़ें: सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video
परसुडीह में शादी का झांसा देकर छह साल से कर रहा था दुष्कर्म, थाने पहुंची पीड़िता
परसुडीह थाना अंतर्गत बारीगोड़ा निवासी 20 वर्षीय एक युवती ने बारीगोडा निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है. पीड़िता के माता पिता नही है, वह घर घर जाकर काम कर अपना गुजारा करती है. वह अपने मालकिन के साथ परसुडीह थाना में शिकायत करने पहुंची थी. पीड़िता के अनुसार आरोपी मजदूरी करता है, वह छह साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था अब शादी से इंकार कर रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
तामोलिया में युवक ने लगाई फांसी
जमशेदपुर से सटे कपाली थाना अंतर्गत तामोलिया स्थित हरि मंदिर के पास एक घर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक ने दो दिन पहले ही आत्महत्या कर ली थी. घर से दुर्गंध आने पर पड़ोस में रहने वाली बहन ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरने के तैयारी कर रही है. मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उसके माता पिता नही है. बहन भी पड़ोस में रहती है. दो दिन पहले वह काम से बाहर गई हुई थी. आज जब वापस आई तो देखा की भाई ने फांसी लगा ली है.
















