
बहरागोड़ाः बहरागोड़ा प्रखंड की मौदा पंचायत के बनकांटी गांव से विधायक समीर महंती ने प्रत्येक पंचायत में पांच नये नलकूपों का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार द्वारा विधायक की अनुशंसा पर प्रति पंचायत पांच नलकूपों का निर्माण किया जाना है. विधायक महंती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या को देखते हुए हर पंचायत में पांच-पांच नये चापाकल लगाने की उन्होंने अनुशंसा की थी, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिल सके. कहा कि प्राथमिकता के आधार पर पंचायत के उन गांव और टोला में चापाकल का निर्माण किया जाएगा जहां पेयजल की घोर समस्या व्याप्त है. मौके पर केन्दीय सदस्य आदित्य प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, रासबिहारी साव, अरुण बारीक, राजू माईति, गौतम दास, दसरथ माईति, बहादुर पुष्टि, रवि बेरा, राजा बारीक, मिथुन कर, विशाल बारीक, बाबलु मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.



