
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत छोलागोड़ा चौक के पास मंगलवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर अवैध देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम देव लाल लोहार है. वह परसुडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर का रहने वाला है. पुलिस ने देवलाल के पास से 40 लीटर देसी महुआ शराब भी जप्त किया है. बुधवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.
मारपीट के फरार आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
परसुडीह थाना अंतर्गत गरीवान पट्टी निवासी मोहम्मद कमाल उर्फ कल्लू को परसुडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया मोहम्मद कमाल के खिलाफ थाने में 13 दिसंबर को मारपीट करने का मामला दर्ज कराया गया था. इस मामले में पुलिस ने दो और लोगों को जेल भेजा है.
मारपीट का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, गया जेल
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के फौजा बागान में 1 दिसंबर की रात राजा नामक युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है. कुलदीप ने राजा के साथ मारपीट की थी और उसे मारकर घायल कर दिया था. इस संबंध में राजा ने कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.






