
सिदगोड़ा में लोन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला थाने में शिकायत दर्ज
जमशेदपुर
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत 10 नंबर बस्ती पदमा रोड निवासी मृत्युंजय कुमार चौधरी ने सिदगोड़ा थाना में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने की शिकायत की है. इस मामले में मृत्युंजय ने तीन फोन नंबरों के खिलाफ सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मृत्युंजय ने पुलिस को बताया कि उसने इंटरनेट पर लोन का विज्ञापन देखा था जिसके बाद उसने दिए गए नंबर पर संपर्क किया. संपर्क करने पर उसे बताया गया कि पांच लाख रुपए लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस देना होगा, प्रोसेसिंग फीस के रूप में अलग अलग मदों में कुल 90 हजार रूपए उससे ले लिए गए. अब वह फोन नहीं उठा रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
साकची में मोबाइल छिनतई कर भाग रहे दो चोरों को पुलिस ने पकड़ा, चोरी का मोबाइल बरामद
जमशेदपुर
जमशेदपुर की साकची पुलिस ने राह चल रहा है व्यक्ति से मोबाइल छीन कर भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा है वही इनमें से एक युवक भागने में सफल रहा. इस मामले में बिहार के वैशाली जिला के भगवानपुर निवासी गुरुदेव गौतम के बयान पर साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है. इस मामले में पुलिस ने सीतारामडेरा ह्युम पाइप निवासी चंद्रिका सिंह और संदीप सामती को गिरफ्तार किया है, वही इस मामले में एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखिया डांगा निवासी अंकित कुमार फरार है. इस संबंध में थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि गुरुदेव गौतम के साथ बागे जमशेद चौक के पास बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल की कर ली थी. इसके बाद पुलिस ने युवकों को ट्रेस किया जिसमे से पुलिस ने 2 युवकों को पकड़ लिया, इनके पास से छीना गया मोबाइल भी बरामद किया गया है, फिलहाल दोनों को जेल भेज दिया गया है।














