सिदगोड़ा में छिनतई
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको मैदान के पास सिदगोड़ा विजयनगर की रहने वाली महिला कविता देवी से बाइक सवार अपराधियों ने कान की बाली और ढोलना की छिनतई कर ली और भाग निकले. इसको लेकर सिदगोड़ा थाना में एक एफआइआर दायर किया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.
सीतारामडेरा में नाबालिग का अपहरण
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालुबासा हरिजन बस्ती की रहने वाले गबरु मुखी पर एक नाबालिग का अपहरण करने का मामला दायर किया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की का बयान धारा 164 के तहत दायर कराया है. पुलिस इस मामले की जांच कर ली है. बताया जाता है कि प्रेम जाल में फंसाकर वह लड़की को लेकर गया था. इसको लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखा गया है.
जुगसलाई में साइकिल चोरी करते दो गिरफ्तार
जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ापट्टी निवासी किशन साहू की साइकिल की चोरी करते हुए स्थानीय लोगों ने दो लोगों को पकड़ लिया. उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रीह है. पकड़े गये दोनों लोग जुगसलाई इसलामनगर के रहने वाले शेख सुहैल और मोहम्मद आशिक उर्फ कद्दू है. पुलिस ने साइकिल को बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि जुगसलाई नया बाजार में किशन ने साइकिल लगाया था. इसी बीच दो लोग उस साइकिल को लेकर जाने लगे. इसी बीच उनको पकड़ लिया गया.
बारीडीह में साइबर ठगों ने की ठगी
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू सी ब्लॉक क्रास रोड नंबर 8 निवासी परमेश्वर साहू को साइबर ठगों ने ठग लिया. साइबर ठगों ने पे फोन का कर्मचारी बनकर उनको फोन किया और कहा कि कैशबैक पाने के लिए लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद खाते में राशि जायेगी. 16 जुलाई को यह हादसा हुआ. उनका बेटा मोबाइल पकड़ा हुआ था. जैसे जैसे साइबर ठगों ने कहा, वैसे वैसे बेटे ने क्लिक कर दिया, जिसके बाद साइबर ठगों ने करीब 75 हजार रुपये की निकासी एसबीआइ खाते से हो गयी. साइबर थाना में केस दर्ज करते हुए यह बताया गया है कि बागुनहातू तिलकानगर के रहने वाले संतोष ने इस कांड को अंजाम दिया है.
मानगो की लड़की को लेकर दिल्ली का युवक फरार
मानगो थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर दिल्ली का युवक आकाश फरार हो गया है. इसको लेकर मानगो थाना में एक एफआइआर दायर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मोबाइल का लोकेशन लेने की कोशिश कर रही है. बताया जाता है कि दिल्ली के आकाश के साथ लड़कीकी बातें होती थी. लेकिन अचानक से वह युवक आया और फिर लड़की को लेकर चला गया. इसके बाद से लड़की का कोई अता पता नहीं चल पाया है.
बिष्टुपुर में काम के दौरान कर्मचारी झुलसा
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया के समीप अंडरग्राउंड हाइटेंशन तार की चपेट में आने से दो युवग घायल हो गये. घायल युवकों में सोनारी झाबरी बस्ती निवासी मनु तिर्की है और दूसरी सोनारी खुंटाडीह का रहने वाला सुबोध कुमार है. उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.






