
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के न्यू पुरुलिया रोड पर ऑटो ने दो लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया यह सड़क हादसा मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 5 के पास चर्च के सामने हुआ. इस घटना में शमीम और शाकिर घायल हुए हैं. शमीम रोड नंबर 5 के रहने वाले हैं. हादसा होते ही उनकी पत्नी और बेटी बाहर निकली. इसके बाद शमीम को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है. शाकिर भी मानगो के जवाहर नगर के ही रहने वाले हैं. उनको भी गंभीर चोट आई है. उन्हें भी बाद में ले जाकर साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों का इलाज चल रहा है. शमीम ने बताया कि वह जैसे ही घर से सामान लेने के लिए निकले. एक तेज रफ्तार ऑटो ने उन को टक्कर मार दी. दूसरी घटना मानगो के गुरु नानक नर्सिंग होम के सामने घटी. यहां मानगो के आजाद बस्ती के रहने वाले मोहम्मद खालिद साकची में अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे. तभी उन्हें गुरु नानक नर्सिंग होम के सामने स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी. वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी. इसके बाद इबरार मौके पर पहुंचे और घायल मोहम्मद खालिद को ले जाकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया.





