
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित टीएमएच क्लिनिक में टीएमएच की एक महिला डॉक्टर से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पीड़िता ने रणधीर कुमार पाठक के खिलाफ बिष्टुपुर थाने में छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को रणधीर कुमार पाठक अपने बच्चे का इलाज करने आया था, इसी दौरान उसने महिला डॉक्टर से छेड़खानी की. मामला दर्ज होते ही पुलिस जांच में जुट गई है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
30 किलो तांबे के तार के साथ धराया चोर
बिष्टुपुर थाना अंतर्गत टाटा स्टील कंपनी परिसर में सोमवार देर रात एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा गया. कंपनी मौजूद गार्ड ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. चोर के पास से 30 किलो तांबे का तार भी बरामद किया गया है. चोर का नाम मो नौशाद है, वह जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला है. मंगलवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
कदमा के वैक्सिनेशन कैंप से गायब मिला कर्मचारी, थाने में मामला दर्ज
कदमा स्थित आंध्र एसोसिएशन स्कूल में लगे वैक्सिनेशन कैंप में जांच के दौरान ड्यूटी से गायब पाए गए कनीय अभियंता श्री जयराम के खिलाफ कार्यपालक पदाधिकारी सह इंसिडेंट कमांडर चंद्रदेव प्रसाद के बयान पर कदमा थाना में मामला दर्ज कराया गया है. शिकायत के अनुसार जांच के दौरान श्री जयराम मंगलवार को ड्यूटी पर तैनात नहीं पाए गए. जांच में पता चला की वो 20 जुलाई से ही ड्यूटी पर नहीं आ रहे है और इसके लिए उन्होंने किसी तरह के जानकारी भी नही दी है.






