
तुरियाबेड़ा में युवक पर ब्लेड से हमला करने मां आरोपी गया जेल
एमजीएम थाना अंतर्गत तुरियाबेड़ा में विष्णु कर्मकार को ब्लेड से मारकर घायल करने का का आरोपी मोहित कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मंगलवार को उसे जेल भेज दिया. बता दें कि 14 मार्च की रात को मोहित ने विष्णु को शराब लाने को कहा, विरोध करने पर मोहित ने ब्लेड से विष्णु का गला रेत दिया था.
टाटा स्टील में चोरी करते दो धराया
बिष्टुपुर थाना अंतर्गत टाटा स्टील कंपनी परिसर में कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने दो चोरों को चोरी करते रंगे हाथ धारा. दोनों के पास से चोरी किया हुआ 20 केजी कॉपर भी बरामद किया है. दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया. पकड़ाए गए चोरों में जुगसलाई निवासी मो आफताब और मोहम्मद जुम्मन शामिल है. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है. इस मामले में मिनाज आलम के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.
बिष्टुपुर में युवक पर चाकू से हमला करने वाला गया जेल
बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह रेडियो मैदान के पास मो शमीम को चाकू मारने के मामले में पुलिस ने मो इस्लाम उर्फ फकीर को गिरफ्तार किया है. इस्लाम ने ही शमीम को चाकू मारकर घायल किया था. मंगलवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. बता दें की 14 मार्च को दो युवकों ने शमीम को घर से बुलाया और रेडियो मैदान के पास चाकू मारकर घायल कर दिया था.





