
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर डायन बिसाही को लेकर हत्या का प्रयास को लेकर एक मामला सामने आया है. मामला बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के का है. इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया था. आरोपी होपन मुर्मू को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार होपन मुर्मू अक्सर बीमार रहा करता था, उसके हाथ पैर में भी दर्द रहता था, आसपास के लोगों ने उसे बताया कि उस पर किसी डायन का साया है इसलिए उसकी तबीयत अक्सर खराब रहती है, उसे भी ऐसा ही लगने लगा क्योंकि वह अक्सर सपने में देखा करता था कि कोई उसे मार रहा है. इसी बात को लेकर बुधवार रात 9 बजे वह पड़ोस में नहीं रहने वाले वाली एक महिला के घर जा घुसा. उसके हाथ में एक ब्लेड था. वह ब्लेड से महिला के ऊपर हमला करने ही वाला था कि महिला की बेटी ने उसे धक्के मार कर बाहर किया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया. इसी बीच बेटी ने चालाकी दिखाते हुए 100 डायल कर पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और होपन को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद भी होपन बार-बार चिल्ला रहा था कि महिला डायन है, महिला की वजह से उसका तबीयत खराब रहती है. इस मामले में पुलिस ने डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया.







