
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे गालूडीह थाना अंतर्गथ बड़ाखुर्शी पंचायत के पोटास जंगल गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव पाया गया था. महिला अर्धनग्न अवस्था में थी. इधर घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के शव गृह में रखवा दिया था. थाने में पुलिस चौकीदार वृंदावन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है. फिहलाल पुलिस ने मृतक की पहचान नहीं की है. पुलिस का मानना है कि मृतक आस-पास के गांव की है और शव देखने से प्रतित होता है कि उसके साथ गलत किया गया है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण का खुलासा हो सकता है. बता दे कि पोटास के जंगल में स्थानीय गांव की कुछ महिला बकरी चराने गई थी. अचानक दुर्गन्ध आने पर आसपास खोजबीन करने पर जंगल मे अर्धनग्न महिला का शव पड़ा दिखाई दिया. जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई थी.






