जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत प्रेम नगर में अपने भाई के घर आई युवती प्रिया कुमारी (23) ने रविवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में फंदे से उतारा और इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल ले गए जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार प्रिया कुमारी मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले की रहने वाली थी और अगले दिसंबर महीने में उसकी शादी होने वाली थी. यहां टेल्को के प्रेम नगर में अपने भाई के घर शादी की शॉपिंग करने आई हुई थी. हालांकि आत्महत्या क्यों की इसके बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं.







