
जमशेदपुरः जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत टिस्को पार्किंग में ट्रेलर चालक वीर बहादुर से चाकू का भय दिखाकर नकद लूट कर भाग रहे युवकों में से स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी. इधर युवक के दो साथी मौके से फरार हो गए. युवक को स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया. (नीचे भी पढ़े)
इधर पुलिस ने उसके पास से चालक से लूटे गए 6500 रुपये नकद और एटीएम की पर्ची बरामद की है. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो युवक ने बताया कि उसका नाम शुभम साहू और वह ट्यूब गेट हरिजन बस्ती का रहने वाला है. पुलिस ने जब उसकी हिस्ट्री निकाली तो पाया कि वह बर्मामाइंस थाना से कई बार जेल जा चुका है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर चालक वीर बहादुर पार्किंग में ट्रेलर खड़ी कर केबिन में बैठा था. (नीचे भी पढ़े)
तभी तीन युवक पास आए और चाकू का भय दिखाकर उसके पास से 6500 रुपये लूट कर भाग गए. स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ा जबकि दो मौके से भागने में सफल रहे. इधर पुलिस ने शुभम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.



