
टेल्को में बाइक स्किट करने से युवक घायल
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित तार कंपनी एरिया में एक युवक स्किट करके गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल युवक गोलमुरी टुइलाडुंगरी का रहने वाला रुपेश कुमार शर्मा है. बताया जाता है कि वह तार कंपनी एरिया से अपनी घर की ओर जा रहा था कि रास्ते में वह इस सड़क हादसे का शिकार हो गया. वह खुद से ही स्किट कर गया. उसको आनन-फानन में किसी तरह टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको प्रारंभिक इलाज किया गया. लेकिन उसको टाटा मोटर्स अस्पताल से सीधे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
साकची में सरकारी कर्मचारी के घर से चोरी
जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के न्यू गंडक रोड निवासी सरकारी कर्मचारी उमेश प्रसाद शर्मा के घर के पिछले हिस्से का ग्रिल काटकर चोरों ने घर से नकदी समेत जेवरातों की चोरी कर ली. उमेश शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने मकान का दरवाजा खोला तब देखा कि अलमारी का दरवाजा टूटा हुआ है. साथ ही घर के पिछले हिस्से का ग्रिल को काटा गया था. इसके बाद साकची थाना पहुंचकर उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज करायी. चोरों ने वहां से 20 हजार रुपये नगद, 10 ग्राम का सोने का एक पीस अंगूठी, पांच ग्राम का सोने का सिक्का, 60 ग्राम का चांदी का तीन सिक्का समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली. (नीचे देखे पूरी खबर)

डुमरिया वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका डुमरिया केंदूआ इलाके के रहने वाले 35 वर्षीय वारंटी पंचानन पात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज बेज दिया गया है. वारंटियों को लेकर हो रही धड़पकड़ को लेकर यह कार्रवाई की गयी. (नीचे देखे पूरी खबर)

सोनारी, मानगो समेत अन्य इलाकों में उत्पाद विभाग का छापा, बड़े पैमाने पर शराब जब्त
दूसरी ओर, जमशेदपुर के उत्पाद विभाग द्वारा संध्याकालीन गश्ती सह छापामारी के क्रम में सोनारी थाना अंतर्गत कपाली बस्ती एवं मरारपाड़ा, मानगो थाना अंतर्गत दाईगुटू तथा उलीडीह थाना अंतर्गत उलीडीह बस्ती, संकोसाई रोड नं-05 एवं डिमना बस्ती स्थित अवैध शराब बिक्री स्थलों में छापामारी की गयी. छापामारी के क्रम में अवैध शराब बिक्री स्थलों से अवैध शराब जब्त किया गया तथा 02 व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अन्य अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है. इसके तहत कुल 110 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)
सिदगोड़ा में महिला से छिनतई
जमशेदपुर में सिदगोड़ा थानांतर्गत चांपिया कॉलोनी में अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने के चेन की छिनतई कर दी. लक्ष्मी देवी नामक महिला मंदिर से लौट रही थी, जिसके बाद अपराधियों ने उनके गले में झपट्टा मारा और फिर चेन की छिनतई कर लौट गये. बताया जा रहा था कि लक्ष्मी शिव मंदिर में पूजा करने जा रही थी. इसी दौरान यह हादसा हो गया. पुलिस जब तक आयी, तब तक अपराधी भाग गये थे. छिने गये चेन की कीमत करीब 50 हजार रुपये बतायी जा रही है.





