जमशेदपुर: जुगसलाई थाना पुलिस ने नशीले पदार्थ की बिक्री के मामले में बागबेड़ा के युवक सत्या राव उर्फ राजू कुमार राव उर्फ अप्पा राजू को गिरफ्तार किया है. सत्या राव बागबेड़ा के गांधीनगर स्थित वायरलेस मैदान का रहने वाला है. जुगसलाई थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि रविवार को लिखा पढ़ी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया.



