
सीतारामडेरा : महिला से बैग छिनतई में पुलिस ने दो को दबोचा
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में 25 अगस्त को हनुमान मंदिर के पास रहने वाली रंजना पांडेय से बैग छिनतई करने के मामले में सीतारामडेरा पुलिस ने दो बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के पास से छिनतई की मोबाइल और नकद 10000 रूपए में से सिर्फ 2000 रुपये बरामद कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों में बिरसानगर जोन नंबर 2 आसु कॉलोनी का हर्ष उर्फ ओम शर्मा और सिदगोड़ा ओझा बगान का दलजीत सिंह उर्फ सन्नी सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छिनतई की मोबाइल दलजीत के पास से बरामद किया है और बाइक ओम के घर से पुलिस ने बरामद किया है। घटना के दिन 3.45 बजे रंजना पांडेय अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार थी और पीछे बैठी हुई थी। ह्यूम पाइप बस स्टैंड के ठीक आगे बाइक पर सवार होकर दो बदमाश पीछे से आये और झपट्टा मारकर हाथ से बैग की छिनतई कर फरार हो गये. घटना के संबंध में सीतारामडेरा थाने में महिला के पति जयप्रकाश पांडेय के बयान पर अज्ञात दो बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
बागबेड़ा में जुआ खेलते चार पकड़ाये
बागबेड़ा थाना अंतर्गत एदेल झोपड़ी, बीजू बांद्रा के घर के पास कुछ लोगों द्वारा जुआ खेलने की मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की छापामारी दल गठित कर छापामारी की गई. छापामारी के दौरान घटनास्थल में जुआ खेल रहे चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिसकी तलाशी के दौरान 4 मोबाइल फोन, कुल 38820 रुपए, छ: दो पहिया वाहन, एक प्लास्टिक की दरी, 7 बंडल ताश के पत्ते को जप्त किया गया. गिरफ्तार लोगों में बागबेड़ा, नया बस्ती, मुखिया ऑफिस के पीछे रहने वाले अजय रजक, बागबेड़ा सिद्धू कान्हू बस्ती निवासी शंभू सिंह, नया बस्ती निवासी सुमित कुमार तिवारी और सोनू मछुआ शामिल है.
परसुडीह : ब्राउन सुगर के साथ सप्लायर गिरफ्तार, सीतारामडेरा से ब्राउन सुगर के साथ युवक गिरफ्तार
परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह निवासी बबलू उर्फ टार्जन को पुलिस ने ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया है. वह ब्राउन सुगर का सप्लायर है. पुलिस ने उससे पूछताछ कर सघन तलाशी ली, जिसके बाद उसके पास से नशे के सामान बरामद किया है. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप निर्मलनगर निवासी कौशल मुंडा को पुलिस ने मानगो बस स्टैंड में 12 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ पकड़ा है. इस संदर्भ में सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने उसको जेल भेज दिया है.
गोलमुरी से मोबाइल छिनतई करने वाला पकड़ाया
गोलमुरी पुलिस ने मोबाइल छिनतई करने वाले को पकड़ा है. पकड़ा गया आरोपी कपाली मसजिद ए हाजरा इस्लामनगर निवासी मोहम्मद सोहब अंसारी शामिल है. मोबाइल स्नैचिंग किये गये मोबाइल फोन सेट के साथ गिरफ्तार किया गया है.
कदमा पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
कदमा पुलिस ने मारपीट और आर्म्स एक्ट के आरोपी कदमा इडेन पार्क निवासी शुभम मित्रा औप कृष्णा चालक उर्फ कृष्णा मरांडी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.













