
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह में बच्ची को मारकर भागने वाले सौतेले पिता सागर सिन्हा उर्फ सागर सेन (24) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसको जेल भेज दिया है. सागर सिन्हा वर्तमान में उलीडीह थाना क्षेत्र में ही रह रहा था. उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में पुलिस को तलाश थी, जिसके बाद उसको पुलिस पकड़ने में कामयाब हुई. आपको बता दें कि गुरुवार को सागर सिन्हा ने अपने सौतेली बेटी को पीटकर मार डाला था. 6 साल की बच्ची की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने बेड पर पेशाब कर दिया था. पेशाब देखकर सौतेले पिता को इतना गुस्सा आया कि उसने गुस्सा में बच्ची के पेट में इतना मारा कि उसकी हालत गंभीर हो गयी. बाद में जब वह खुद अपनी पत्नी पिंकी पात्रा के साथ एमजीएम अस्पताल पहुंचा तो बच्ची की मौत हो गयी. बच्ची की मौत होने के बाद वह अस्पताल से भाग निकला. वैसे पिंकी पात्रा भी अभी गर्भवती है और उसकी दूसरी शादी सागर सिन्हा से हुई थी. पहले पति से उसका तलाक हो चुका है जबकि दूसरा पति भी अब उसके बच्ची की हत्या करने के मामले में जेल जा चुका है. सागर सिन्हा ने पकड़ाने के बाद हुई पूछताछ के दौरान कहा कि बच्ची से वह काफी परेशान हो गया था. थोड़ा दिल में नफरत भी थी कि वह पहले पति की बेटी है और ऊपर से पेशाब कर दी तो जान मारने की नियत से हमने उस पर हमला नहीं किया, लेकिन बच्ची की मौत हो गयी तो क्या किया जा सकता है. उसने अपना अपराध स्वीकार किया है, जिसके बाद पुलिस ने उसको जेल भेज दिया है. गौरतलब है कि उलीडीह के मून सिटी के बगल में रहने वाले सागर सिन्हा ने अपनी सौतेली बेटी को गुरुवार को पीट दिया था, जिससे बच्ची की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. वैसे इस पूरे घटनाक्रम में पिंकी पात्रा अकेले हो गयी है और वह सामाजिक और पारिवारिक संकट में घिर गयी है.





