
जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना अंतर्गत लोवाडीह गांव निवासी 15 वर्षीय नाबालिग से पड़ोस के रहने वाले 24 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म का मामल प्रकाश में आया है. घटना शनिवार देर रात की है. इधर घटना के बाद नाबालिग के परिजनों ने पटमदा थाना मे आरोपी महेंद्र महतो के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मामले के संबंध में पटमदा डीएपी सुमित कुमार ने बताया कि पीड़िता मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की रहने वाली है और फिलहाल पटमदा में अपने मामा के घर पर रह रही थी. परिजनों के अनुसार पीड़िता देर रात शौच करने खेत में गई थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला महेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया और रात 2 बजे इसे छोड़ दिया. बाद में पीड़िता ने घर पहुंचकर सारी जानकारी दी. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.













