
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत आजादनगर रोड नंबर 6-ई में बीते दिनों हथियार सटाकर बुजुर्ग से लूट करने के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ाए लुटेरे का नाम नायाब मुस्तफा है. पुलिस ने जब उसे पकड़ा और पूछताछ की तो पता चला कि छिनतई करने से थोड़ी देर पहले ही उसने मानगो गांधी मैदान के पास सलाउद्दिन अंसारी के घर से लैपटॉप की चोरी की थी. पुलिस ने नायाब के पास से लैपटॉप बरामद कर लिया है. (नीचे भी पढ़ें)

पूछताछ में उसने अपने दो और साथियों का नाम भी पुलिस को बताय है. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बुधवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस मामले में मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सोमवार की रात को आजादनगर रोड नंबर 6-ई में इफ्तेखार अहमद से तीन युवकों ने पिस्टल सटाकर रुपये लूट लिये थे. इसी मामले में पहचान कर नायाब मुस्तफा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. उसके पास से पुलिस ने चोरी का एक लैपटॉप भी बरामद किया है.






