
जमशेदपुर:जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड से 12 फरवरी को चोरी हुई स्कूटी को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने स्कूटी चोरी करने वाले आफताब उर्फ मोनू के अलावा स्कूटी खरीदने वाले एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. बुधवार को पुलिस ने आफताब को जेल भेज दिया और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है. पुलिस दोनों को हथकड़ी लगाकर मेडिकल के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर आई थी. मेडिकल करवाने के बाद हथकड़ी लगाकर ही दोनों को ले जाया गया. आफताब ने 12 फरवरी को स्कूटी चोरी की थी जिसे उसने मात्र पांच हजार में नाबालिग को बेचा था. पुलिस ने पहले नाबालिग को स्कूटी के साथ पकड़ा फिर उसकी निशानदेही में चोर भी पकड़ा गया.





