
जमशेदपुर:जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत जानीगोड़ा में गुरुवार की रात लाठी से पीटकर स्थानीय निवासी राजेंद्र कुमार शर्मा की हत्या कर गई थी. इस मामले में आरोपी राहुल घटना के बाद से ही फरार था. जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली की राहुल गोलपहाड़ी मंदिर के पास अपने रिश्तेदार के घर पर छुपा हुआ है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है. राहुल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. वहीं पुलिस इस मामले में राहुल के पिता को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस मामले में मृतक राजेंद्र की पत्नी के बयान पर राहुल औऱ उसके पिता पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया था. बता दे कि परसुडीह में गुरुवार की रात शराब पीकर हल्ला मचा रहे दंपती को समझाने गए राजेंद्र को दंपत्ती के बेटे राहूल ने लाठी से मारकर घायल कर दिया था. राजेंद्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार को पुलिस राहुल का कोविड जांच कराने के बाद जेल भेज देगी.







